फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का खेल: मोबाइल चोरी में पकड़ा, अवैध छुरी में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोरी में पकड़ा, अवैध छुरी में जेल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपे गए युवक के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने खेल कर दिया। पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप के बजाए युवक को अवैध छुरी रखने के इल्जाम में चालान कर दिया।
रविवार की रात मोहल्ला खानकाह के लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी करते दबोच लिया। जिसकी धुनाई करने के बाद उसे चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि उक्त युवक मसजिद, घरों और दुकानों से कीमती मोबाइल चोरी करके उन्हें नगर की ही कई मोबाइल की दुकानों पर सस्ते दामों में बेचता था। तमाम पूछताछ करने के बाद पुलिस ने इसमें खेल कर दिया। सोमवार को पुलिस ने इस आरोपी को मोबाइल चोरी की जगह नाजायज चाकू रखने के आरोप में जेल भेज दिया। आरोपी आजम है, जो मोहल्ला सराय काहरान का रहने वाला है। बता दें कि इस चौकी क्षेत्र में जुआ सट्टे का कारोबार भी पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मजदूरी करने गया युवक लापता
देवबंद। दिल्ली में मजदूरी करने के लिए गया 21 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। जड़ौदा जट्ट गांव निवासी लियाकत अली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा उस्मान उर्फ काला गत 27 मई को दिल्ली में मजदूरी करने के लिए गया था। लेकिन, उसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। पुलिस ने लियाकत की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें