फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के एक घंटे बाद मुठभेड़ में दबोचे चार लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के एक घंटे बाद मुठभेड़ में दबोचे चार लुटेरे
विज्ञापन

सहारनपुर/देवबंद। शहर के व्यस्त चौराहे के निकट एक लाख रुपये लूटकर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। चारों बदमाशों पैर में गोली लगी है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम के अलावा दो बाइकें, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में दो मुरादाबाद के रहने वाले हैं, एक बदमाश लखीमपुर खीरी और चौथा बदमाश सोनभद्र का रहने वाला है।
शनिवार को अपराह्न करीब चार बजे आवास विकास कालोनी निवासी नरेंद्र कोर्ट रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से एक लाख रुपये निकालकर अपने एक मित्र को देने के लिए विश्वकर्मा चौक पर जा रहे थे। जब वह सदर कोतवाली से लगभग 200 मीटर आगे गुप्ताज नर्सिंग होम के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर चार बदमाश उनके पास पहुंचे और तमंचे से आतंकित करके रुपयों से भरा बैग छीनकर तमंचे लहराते हुए विश्वकर्मा चौक की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

नरेंद्र ने तुरंत इसकी सूचना यूपी डायल 100 पुलिस को दी। पुलिस ने वायरलेस पर मेसेज कराया और बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। सर्विलांस टीम प्रभारी मुबारिक हसन एवं सदर कोतवाली पुलिस ने पेपर मिल रोड पर फाटक से आगे बिजलीघर के निकट चारों बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और बदमाश बाइक सहित गिर गए, जबकि दूसरी बाइक सवार बदमाश देवबंद की तरफ फरार हो गए। इसके बाद देवबंद पुलिस भी सूचना मिलने पर बदमाशों की घेराबंदी में जुट गई और साखन नहर पटरी पर बदमाशों को घेर लिया। वहां भी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों जगह हुई मुठभेड़ में घायल चारों बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ द्वितीय मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील सिंह निवासी आदर्श कालोनी सिविल लाइन मुुुरादाबाद तथा शिवराज निवासी ग्राम भट पुरवा थाना गोला लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। इन बदमाशों ने ही 21 जनवरी को पेपर मिल रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने से पैसा निकाल कर जा रही संतागढ़ निवासी कुसुम से एक लाख रुपये लूटे थे। वहीं, देवबंद पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी मनोज निवासी थाना रोपड़गंज जिला सोनभद्र तथा रानू निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद के रहने वाला है।
-------
फाटक बंद होने से निकल गए थे शेखपुरा की तरफ
सीओ मुकेश मिश्र ने बताया कि पेपर मिल की ओर भागे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश फाटक बंद देख शेखपुरा कदीम की ओर भाग निकले थे। जहां पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। फाटक खुला होता तो बदमाश भागने में कामयाब हो सकते थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने सहारनपुर में पेपर मिल रोड एवं सदर कोतवाली चौक के निकट वारदात को अंजाम देने के अलावा शामली, गाजियाबाद, दिल्ली, हरदोई समेत कई जगह लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

------
पहले भी जेल गए मनोज और रानू
सीओ मुकेश मिश्र ने बताया कि मुरादाबाद निवासी मनोज पहले भी एक मामले में लखनऊ से तीन साल के लिए जेल जा चुका है, जबकि बाराबंकी से भी एक साल की जेल काट चुका है, जबकि रानू मुरादाबाद थाने से लूट के मामले में जेल गया था, आगरा से भी 2015 में जेल गया था। रानू पर गैंगस्टर भी लगी थी। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश पुराने मामलों की तारीख पर आते थे और नई वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें