फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, चोरी के वाहन एवं सट्टा खेलते समेत अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कुतुबशेर पुलिस ने सोमवार की शाम को ग्राम कोलागढ़ से मुसद्दीलाल एवं नाथीराम निवासी ग्राम कोलागढ़ को 100 लीटर शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। जबकि ग्राम बनीखेड़ा से देवदास निवासी लालू माजरा, हाल निवासी ग्राम जमालपुर थाना कनखल, हरिद्वार को चाकू एवं चोरी की एक स्कूटी समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस ने जुबली पार्क से इनाम कुरैशी निवासी छप्पर वाली मस्जिद के पास नूर बस्ती को सट्टा खेलने के आरोप में पर्चियां एवं नगदी समेत पकड़ा है। जबकि महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के पास से आशीष शर्मा उर्फ गागू निवासी पाताल नगरी नाला पटरी किशनपुरा को सोने की चेन, दस हजार रुपये की नगदी एवं बिना नंबर की चोरी की एक स्कूटी समेत गिरफ्तार किया है। मंगलवार को देहात कोतवाली पुलिस ने मढ़ तिराहे से भवर सिंह निवासी ज्ञानागढ़ को 10 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें