हाईवे पर मिली लावारिस कार
खतौली। तीन दिन पूर्व चोरी हुई कार लावारिस हालत में हाईवे पर गंगनहर सठेड़ी पुल के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने आशंका जताई कि कार चोरी कर किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। मोहल्ला सैनी नगर निवासी राहुल तायल की कार नौ सितंबर की रात चोरी हो गई थी। राहुल तायल ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। कार स्वामी और पुलिस तभी से कार की तलाश में जुटे थे। पीड़ित के अनुसार मंगलवार को हाईवे पर गंगनहर सठेली पुल के पास कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अब पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।