मासूम के साथ कुकर्म, आरोपी फरार
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। गांव निवासी एक युवक द्वारा एक 4 वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काफी तलाश किया, लेकिन आरोपी गांव से फरार हो चुका था।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित की मां ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे उसका 4 वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव निवासी एक युवक बहलाकर टाफी देने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गया। काफी देर बीत जाने के बाद जब महिला घर के बाहर पहुंची तो बच्चे के कपडे़ पूरी तरह खून से सने हुए थे। महिला द्वारा उसके बेटे से पूछे जाने पर मासूम ने सारी घटना मां को बताई। सूचना पर पहुंची डायल 100 एवं थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया है एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।