सहारनपुर। मोहल्ला शिव विहार से एक किशोर घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिव विहार निवासी नरेंद्र कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र धर्मेश प्रताप सिंह सोमवार शाम लगभग पांच बजे घर से निकला था, लेकिन वह घर नहीं नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे आसपास एवं रिश्तेदारों, मित्रों में काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। तीन दिन बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लग सका तो अपहरण की आशंका जताते हुए धर्मेश के पिता नरेंद्र कुमार सिंह ने सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।