फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। अंबाला हाइवे स्थित गांव जलालपुरा में एक मकान में घुसकर चोरों ने परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया। उसके बाद पूरे घर को खंगाल डाला। चोर 16 तोले सोना, 70 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस एवं फोरेंसिक जांच टीम ने पहुंचकर जांच की।
जलालपुर निवासी इलम चंद केंद्रीय जल आयोग विभाग से सेवानिवृत्त होकर गांव में ही अपने दो पुत्रों और बच्चों के साथ रह रहे हैं। सोमवार रात बड़ा पुत्र राकेश अपने बच्चों के साथ छत पर सो गया और छोटा बेटा आदेश अपने बच्चों को लेकर घर के आंगन में सो गया। सुबह आदेश की पत्नी प्रीति की आंख खुली तो उसने कमरे के अंदर जाकर देखा। जहां सामान बिखरा हुआ पड़ा था। गोदरेज की अलमारी खुली पड़ी थी। बेड के अंदर रखा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत परिजनों को जगाया। चोर घर में रखी 72 हजार की नकदी, सोने के कीमती आभूषण सहित लाखों का सामान लेकर चंपत हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। बाद में फारेंसिक जांच टीम को बुलाया गया। टीम ने घर में पड़े सामान के नमूने लिए। ईलम सिंह ने बताया कि चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला और किसी को पता भी नहीं चला। इससे उन्हें आशंका है कि उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाया गया था। एसओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि घर का मुख्य द्वार बंद था चोर किसी ओर रास्ते से घर में घुसे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें