मां का खर्च उठाने को लेकर आपस में भिड़े बेटे, एक घायल
देवबंद (सहारनपुर)। सांपला खत्री गांव में बेटों के बीच मां का खर्च उठाने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक भाई घायल हो गया। पीड़ित ने दो भाईयों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी शराफत, चोना और नौशाद के बीच महज इतनी सी बात को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई कि मां का खर्च कौन उठाएगा। शराफत की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में भाई नौशाद और चोना पर आरोप लगाया गया कि उसने भाईयों से मां का खर्चा देने को कहा। जिस पर गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने शराफत की तहरीर पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कोतवाली पुलिस ने गुनारसा गांव निवासी अरशद, नदीम, घ्यान निवासी हंसराज और जदौड़ा गांव निवासी रमेश का शांतिभंग में चालान किया है।