फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने गला घोंटकर की थी विमलेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने गला घोटकर की थी विमलेश की हत्या
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। गांव मनोहरपुर में महिला विमलेश की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला की जहर खाने से मौत नहीं हुई बल्कि पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सदर बीपी सिंह ने बताया कि गांव मनोहरपुर निवासी गोवर्धन ने दो मार्च को पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी विमलेश के गांव के ही विक्रम के साथ अनैतिक संबंध थे। महिला ने विक्रम से परेशान होकर जहर खा लिया था और इलाज के दौरान विमलेश की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। महिला के पति की तहरीर पर विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने विमलेश के शव का पोस्टमार्टम कराया तो हकीकत सामने आई। पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम में विमलेश की मौत जहर खाकर नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी। रिपोर्ट में विमलेश के गले की एक हड्डी भी टूटी हुई थी। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अब मामला हत्या में दर्ज कर लिया गया। एसएसआई प्रेम प्रकाश शर्मा ने रविवार सुबह गोवर्धन को पत्नी की हत्या के आरोप में उसके घर मनोहरपुर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें