फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र की इंद्रा कालोनी निवासी अनित की हत्या कर हत्यारों ने शव को शिवपुरी में श्मशान के निकट रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। अनित घर से दो दिन से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी अनित ( 25 वर्ष) पुत्र रमेश अपने घर में ही जूते बनाने का काम करता था। दो दिन पहले अचानक ही अनित घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसकी रिश्तेदारों और उसके मित्रों के यहां काफी तलाश की। मंगलवार को सुबह परिजनों को अनित का शव शिवपुरी श्मशान के निकट रेलवे ट्रैक के पास पड़े होने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देता तो अनित के सिर तथा नाक से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या का कारण प्रेम प्रसंग मानकर चल रही है। पुलिस के अनुसार परिजन भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस मामले में मृतक अनित के पिता रमेश ने थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें