शटर उखाड़कर दो दुकानों में चोरी
देवबंद (सहारनपुर)। चांद कालोनी में चोरों ने बंद दुकान का शटर उखाड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकान स्वामी ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
चांद कालोनी में मो. रजा और अंकित की दुकानों के चोरों ने शटर उखाड़कर वहां रखा परचून का सामान तथा गल्ले से हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जब दोनों व्यापारी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटे देख उनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना मिलते ही सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और तथा जानकारी ली। व्यापारियों का कहना था कि नगर में एक के बाद एक दुकानों में चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इससे व्यापारी में भारी रोष है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जैन इंटर कॉलेज में ड्रेस वितरित
फोटो संख्या 5
देवबंद। श्री जैन इंटर कालेज में मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को 334 छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित की गई। प्रधानाचार्य डा. सुशील कुमार पुंडीर और आशु शर्मा ने बच्चों को ड्रेस बांटीं। मौके पर ब्रिजेश जैन, सुनीता रानी, शशि प्रभा, सचिन कुमार, चरण सिंह, रजनीश शर्मा, प्रमोद चौहान, विपिन गुप्ता, मांगाराम सैनी, डा. दीपक शर्मा, ओमप्रकाश, कमलेश, पूजा, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।