फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख के बिजली के खंभों सहित तीन चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ लाख के बिजली के खंभों सहित तीन चोर पकड़े
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने नानौता से चोरी हुए साढ़े सात लाख रुपये कीमत के बिजली खंभे, तार सहित चोरी करने में प्रयोग करने वाली एक क्रेन व गैस कटर बरामद कर तीन चोरों को धर दबोचा है। जबकि गिरोह के पांच सदस्य अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
थाना नानौता परिसर पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड से पांच सितंबर की रात में चोरों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही विद्युत लाइन परियोजना के तहत 42 विद्युत खंभे व 500 मीटर बिजली तार चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में जेई आजम अकबर द्वारा थाना नानौता पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक सूचना पर छापा मारकर शहजाद पुत्र मो. मूसा उर्फ नौशाद निवासी गांव दभेड़ी, जिला शामली, नजाकत अली व आसिफ पुत्रगण मकबूल अली निवासी गांव सुजडू जिला मुजफ्फरनगर को चोरी किए गए सामान सहित चोरी में प्रयोग की गई एक क्रेन व गैस कटर सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इनके गिरोह के पांच अन्य साथी ठेकेदार सलमान, अभिषेक कश्यप, इमरान, अब्बास व शाहिद राणा फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इस घटना को अपने साथियों सहित अंजाम देकर माल को मुजफ्फरनगर के वहलना चौक के पास पुराना बाईपास रोड स्थित शाहिद राणा के गोदाम में छिपा दिया था। वे चोरी के सामान को गलाकर सिल्ली बनाकर बाजार में बेच देते थे। एसपी देहात के मुताबिक पकड़े गए सभी चोरों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें