फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर का खुलासा नहीं, डकैती में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मर्डर का खुलासा नहीं, डकैती में उलझी पुलिस
विज्ञापन

देवबंद। पुलिस अभी अब्दुस्समद हत्याकांड का खुलासा भी नहीं कर सकी कि थीतकी गांव में हुई डकैती की वारदात ने पुलिस को उलझा कर रख दिया। हालांकि दोनों मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं, लेकिन वह दोनों ही वारदातों का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

गत 22 जून को जमीनी रंजिश में सांपला मार्ग पर अब्दुस्समद की गोली मारकर हत्या और मंगलवार की रात्रि थीतकी गांव में मुस्तफीज के घर डकैती की वारदात हुई। दोनों ही मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। हालांकि हत्याकांड में तीन लोगों को नामजद किया गया है, लेकिन गिरफ्तारी के नाम पर 14 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य है। दबाव के लिए पुुलिस ने हत्यारोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभी इस हत्याकांड का खुलासा भी नहीं कर सकी कि मंगलवार की रात बदमाशों ने थीतकी गांव में मुस्तफीज के परिवार को गनप्वाइंट पर लेकर घर में डाका डाला। जिसके बाद पुलिस की उलझन और बढ़ गई है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का दावा है कि हत्याकांड ओर डकैती की वारदात का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें