फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ मुकदमे के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


नगर पालिका की फर्जी एफडीआर लगाकर ठेका लेने के मामले को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने काफी गंभीरता से लिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान द्वारा जांच के बाद की गई संस्तुति के बाद डीएम ने बुधवार को ईओ नगर पालिका लल्लनराम यादव को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

ज्ञात रहे कि नगर पालिका में ठेकेदारी कर रहे एक ठेकेदार ने पालिका में निर्माण व सफाई कार्यों का ठेका लेने के लिए फर्जी एफडीआर लगा दी। इसके बाद पालिका के अधिकारियों ने उक्त एफडीआर का बिना सत्यापन कराए ही उसको काम दे दिए। इसके बाद ठेकेदार ने पालिका क्षेत्र में सड़कों का पैच वर्क एवं नाला सफाई आदि कार्य कराए।
विज्ञापन


इन कार्यों का ठेका हनुमान गली के रहने वाले राजकुमार अग्रवाल की फर्म श्रीनाम कंस्ट्रक्शन ने लिया था। उसने कार्यों के अनुबंध के साथ फर्जी एफडीआर लगा दी। डीएम को मिली शिकायत के बाद जब इसकी छानबीन हुई तो पूरा मामला साफ हो गया। इसके बाद एडीएम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश ईओ को दिए हैं।
विज्ञापन


ईओ लल्लनराम यादव ने इस मामले में बताया कि ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश डीएम ने दिए हैं। आदेश की प्रति अब तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई हैं। आदेश मिलते ही ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें