फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन और ओवरलोडिंग में सात ट्रकों को सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन और ओवरलोडिंग में सात ट्रकों को सीज किया
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला टास्क फोर्स ने शुक्रवार रात यमुना नदी पर अवैध खनन के संभावित ठिकानों पर कांबिंग की। उन्होंने सात ट्रकों को सीज किया। इनमें से दो ट्रक अवैध खनन, दो ट्रक ओवरलोडिंग और तीन ट्रक बिना वैध कागजात खनन परिवहन कर रहे थे। अवैध खनन रोकने के लिए यमुना नदी के किनारे पर टीम नियमित गश्त करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अवैध खनन रोकने के लिए बनी टास्क फोर्स ने यमुना नदी के निकट गांव लांडा पुल, कंडाईवाला, लोधेबांस, कस्बागढ़, बरथा कोरसी, बरथा और छज्जा सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कांबिंग के दौरान कहीं पर भी अवैध खनन होते नहीं पाया गया। लेकिन बरथा कोरसी से अवैध खनन से लदे दो ट्रक, बेहट क्षेत्र से खनन से लदे दो ओवरलोड ट्रक और थाना फतेहपुर क्षेत्र से तीन ट्रक बिना वैध कागजात के पकडे़ गए। इन सभी सातों वाहनों को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान कहीं पर भी अवैध खनन होते नहीं पाया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी बेहट युगराज सिंह, सीओ बेहट विजयपाल सिंह, खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह, खनन निरीक्षक मोहम्मद एजाज और थाना बेहट पुलिस बल मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि पीएसी के जवान शनिवार रात को भी यमुना किनारे गश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें