फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव और फायरिंग में 36 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पथराव और फायरिंग में 36 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बेहट। नहर मलकपुर गांव में दो पक्षों में हुई पथराव एवं फायरिंग की घटना में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की तरफ से दोनों पक्षों के 36 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए 13 आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के नहर मलकपुर गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पथराव हो गया था, जिसमें करीब 8-10 लोग घायल हुए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में लिया था। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा दोनों पक्षों के साकिर पुत्र मेहरबान, शाहनूर पुत्र अफजाल, परवेज पुत्र मुसव्वर, तसव्वर पुत्र मोहम्मद इरफान, जुनैद पुत्र रिजवान, अफजाल पुत्र अहसान, शहजाद पुत्र अहसान, जाहिद पुत्र शहीद, मोहम्मद जाबिर पुत्र गुलजार, मुकीम पुत्र मोहतसिम, मारूफ पुत्र गुलजार, आमिर पुत्र दिलशाद, इकराम पुत्र इसरार, कुर्बान पुत्र शरीफ, नदीम पुत्र सलीम, सावेज पुत्र शमीम, नवाब पुत्र शमशाद, राजा पुत्र शमशाद, मोबिन पुत्र मेहरबान, आजम पुत्र मेहरबान, नवाज पुत्र कुर्बान, गुलफिसान पुत्र इरफान, गुलफाम पुत्र मुसव्वर, जाने आलम पुत्र फुरकान, शमीम पुत्र इलताफ, शौदीर पुत्र इसरार, मोहतसिम पुत्र जहूर, जुबैर पुत्र गुलजार, दिलशाद पुत्र जहूर, शराफत पुत्र जहूर, लुकमान पुत्र दिलशाद, उस्मान पुत्र दिलशाद, गुलजार पुत्र जहूर, अजीम पुत्र मोहतसिम, फरमान पुत्र इसरार आदि के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका आरोप है, कि सूचना मिलने पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव एवं फायरिंग की। पथराव व फायरिंग से पूरे गांव में अफरा-तफरी मची थी। पुलिस को स्थिति नियंत्रण करने के लिए हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा। हिरासत में लिए गए सभी 13 आरोपियों का चालान कर दिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें