फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़रिए को अगवा कर 60 भेड़ें लूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़रिए को अगवा कर 60 भेड़ें लूटीं
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। शनिवार रात आठ हथियारबंद बदमाशों ने एक गड़रिए को अगवा कर करीब सात लाख रुपये कीमत की साठ भेड़े लूट ली। बाद में बदमाश पीड़ित को नागल थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह नागल थाने पहुंचा जहां से उसे टरका दिया गया। इसके बाद वह गांव आया और पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मथाना निवासी बिजेंद्र गड़रिया गांव के बाहरी हिस्से में घेर बनाकर रहता है। पीड़ित के अनुसार रात करीब एक बजे आठ लोग उसके पास आए जिन्होंने खुद को पास के बाग रखवालों का रिश्तेदार बताते हुए उससे बीड़ी पी। इस दौरान बातों ही बातों में उन्होंने आसपास के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने तमंचे के बल पर उसे आतंकित करते हुए बंधक बना लिया और अपने साथ ले चले। बदमाशों ने उसकी सारी भेड़े लूट ली और अपनी गाड़ी में भरकर ले गए। पीड़ित के अनुसार बदमाश उसे नागल थाना क्षेत्र में तल्हेड़ी के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। इसके बाद वह किसी तरह नागल थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने उसे टरका दिया। इसके बाद वह नागल में रहने वाले अपने रिश्तेदार की मदद से गांव मथाना आया। जहां आकर उसने पुलिस और डायल सौ को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। मामला लूट का न हो कर चोरी का है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें