फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में दर्ज नहीं हो सकी लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सोमवार रात में ग्राम भाऊपुर की पुलिया के निकट हुई 2.92 लाख रुपये की लूट की वारदात को दो दिन में भी दर्ज नहीं किया गया। बदमाशों को पकड़ना तो दूर लूट की वारदात को ही पुलिस संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी मुर्गा कारोबारी नईम के भतीजे नदीम से सोमवार रात बदमाशों ने भाऊपुर की पुलिया के निकट ही तमंचे से आतंकित कर 3.92 लाख रुपये लूट लिए थे। उस समय नदीम अपने एक साथी के साथ माल लाने पिकअप गाड़ी से यमुनानगर जा रहा था। नदीम ने पुलिस को बताया था कि उसकी पिकअप के सामने एक युवक खड़ा हो गया था। जिस पर जैसे ही उसने गाड़ी धीमे की थी तो एक कार उसके पास आई और तमंचे से आतंकित कर गाड़ी रुकवा ली। उसके बाद गाड़ी में रखा बैग लूट लिया तथा फरार हो गए थे। दो दिन से पुलिस पीड़ित से ही पूछताछ में जुटी है। अभी तक लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस इस वारदात को ही संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि भाऊपुर की पुलिया के निकट लूट हुई, जबकि नदीम ने लूट की जानकारी सरसावा के निकट पहुंच कर दी। सूचना पर गांव भाऊपुर निवासी विधायक मसूद अख्तर और काफी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। मामला दर्ज न होने के कारण पुलिस ने अभी तक बदमाशों की तलाश भी शुरू नहीं की है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। लूट की वारदात दर्ज की जाएगी तथा वारदात का खुलासा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें