फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते आरोपी पकड़े, पिटाई की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम कल्याणपुर में ग्रामीणों ने दो चोरो को ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पिटाई के बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान किसी ने चोरों की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सरसावा क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी कुतुब सिंह ने बताया कि मंगलवार की वह सुबह अपने घेर में पहुंचे तो देखा कि दो युवक ट्रैक्टर से बैटरी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया। शोर सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए और आरोपियों की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच किसी ने दोनों चोरों की मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो सरसावा पुलिस द्वारा बनाए गए डिजिटल सोशल वालंटियर ग्रुप में भी पोस्ट कर दी गई। पुलिस ने आरोपी अनिल निवासी भिक्कनपुर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ सरसावा सुदेश कुमार ने बताया कि किसान एक ही आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें