फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के लिए जा रही छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग के लिए जा रही छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। गांव से कोचिंग के लिए नकुड़ आ रही छात्रा को गांव के ही एक युवक ने बीच रास्ते रोककर छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा स्कूटी पर कोचिंग के लिए नकुड़ आ रही थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने छात्रा को बीच रास्ते रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं, छात्रा ने आरोपी युवक पर उसकी चुनरी खींचने का आरोप भी लगाया है। इसके बाद सहमी छात्रा कोचिंग न पहुंचकर वापस घर पहुंच गई तथा घटना की बाबत परिजनों को बताया। गुस्साए छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रजत के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें