फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना बजाने का लेकर आपस में भिड़े बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। शादी के दौरान डीजे और बैंड पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर बरातियों के बीच जमकर बेल्ट व मुक्के चले। ग्रामीणों द्वारा मामला सुलझाने के बाद बरातियों को विदा कर दिया गया, लेकिन कुछ लोगों ने कुछ दूर पहुंचने पर बारात की बस रुकवा कर बरातियों के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी। इससे बारातियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना नानौता क्षेत्र के गांव मित्रगढ़ में जिला शामली के पलठेड़ी गांव से बरात आई हुई थी। बताया जाता है कि शादी समारोह ठीक-ठाक चल रहा था। दोपहर के समय दूल्हे की बारद्वारी के दौरान डीजे पर अपनी मनपसंद गाना बजाने को लेकर बरात पक्ष के ही दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इस हद तक बढ़ी कि बीच बारद्वारी में ही बारात पक्ष के दोनों पक्षों के बीच बेल्टें व थप्पड़-मुक्के चलने शुरू हो गए। इसमें कुछ युवकों को चोटें भी आईं। मामला बढ़ता देख गांव के ही कुछ गण्यमान्य व घरातियों द्वारा दोनों पक्षों को शांत करा दिया। शाम करीब 6 बजे बरात से भरी बस को विदा करते हुए भेज दिया गया, लेकिन बरातियों के एक पक्ष द्वारा नानौता क्षेत्र के ही एक गांव से अपने परिचितों को मोबाइल पर बुलवा लिया। इसके चलते इन लोगों ने बरात स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नानौता 33/11 केवी बिजली पर पहुंची बरातियों से भरी बस को रुकवा लिया और बारातियों को उतारकर बेल्टों व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसके चलते बस में बैठे बरातियों में अफरातफरी का माहौल मच गया। इसी दौरान सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी मयफोर्स मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि बारातियों से भरी बस को भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बारात में मारपीट करने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा और मामले में तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें