संघर्ष में तीन महिलाओं सहित 11 लोग घायल
बेहट (सहारनपुर)। धौलरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को सीएससी में भर्ती कराया।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के धौलरा गांव में विक्रम सिंह एवं जगपाल पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले गए, जिसमें एक पक्ष से गुरमीत पुत्र सतीश, रवि पुत्र विक्रम सिंह, बिशंभर सिंह पुत्र कुंदन, तनु पुत्री विक्रम, चमनी पुत्री कुंदन सिंह, रीना पत्नी राजकुमार और दूसरे पक्ष से जगपाल व तेजपाल पुत्र सरूपा, संतोष पत्नी जगपाल, विवेक पुत्र जगपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को लेकर कोतवाली ले आई। यहां से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष के तुन, बिशंभर सिंह व दूसरे पक्ष के सभी लोगों को रेफर कर दिया गया। उधर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।