फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने स्टांप विक्रेता को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। तहसील से बाइक पर अपने गांव लौट रहे स्टांप विक्रेता को लूट का विरोध करने पर पल्सर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। गोली स्टांप विक्रेता की टांग में लगी। इसके बाद बदमाश भाग खड़े हुए। फायर की आवाज और पीड़ित का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव सिजूड निवासी परविश पुत्र रियाज रामपुर मनिहारान में स्टांप विक्रेता का कार्य करता है। बुधवार की शाम सवा छह बजे जब वह तहसील से काम निपटाकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसका पीछा कर रहे पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसे कंजौली मार्ग पर रोक लिया और उससे उसका बैग छीनने का प्रयास किया। परविश ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी टांग में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज और परविश के शोर मचाने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीण घायल को लेकर सीएचसी रामपुर मनिहारान पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वहीं घायल परविश ने बताया कि पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उससे स्टांप से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इसका उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी टांग में गोली मार दी। देर शाम तक थाने पर पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं आई थी। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें