फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला हाईवे पर फिर लगा घंटों तक जाम, फंसे रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला हाईवे पर फिर लगा घंटों तक जाम, फंसे रहे राहगीर
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। पड़ोसी राज्य हरियाणा से खनन सामग्री लेकर यूपी में प्रवेश करने वाले ट्रक तथा डंपर नागरिकों के जी का जंजाल बन गए हैं। इनके कारण सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर सरसावा में लगातार जाम के हालात और हादसों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक भी यहां कई घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम का आलम यह रहा कि जो वाहन जहां खड़े थे, घंटों तक वहीं रह गए। जाम में फंसे लोगों को पूरी रात सड़क पर ही काटनी पड़ी। टूटी सड़क ने कोढ़ में खाज का काम किया तो लकड़ी से भरी ट्रालियां भी सड़क को जाम का कारण बनीं। मंगलवार दोपहर में पुलिस ने मशक्कत कर की और दोपहर एक बजे के करीब यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

नगर के निवासियों अवतार सिंह, दिनेश गुप्ता, सफीर आलम, देशबंधु शर्मा, ठाठ सिंह चौधरी, जयप्रकाश चौधरी, हाजी मसूद, रवि चौधरी, संजीव सैनी का कहना है खनन सामग्री से भरे ट्रकों एवं लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को निकालने के प्रयास में बार-बार जाम लग रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नगर को रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, सरसावा थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने कहा कि रूट डायवर्जन लागू है। लेकिन कुछ चालक व्यवस्था खराब कर देते हैं। उन्होंने नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्यवाही करने की बात कही। एसओ ने ये भी कहा कि सड़क की खस्ता हालत के कारण कोई ना कोई वाहन गड्ढों में फंस जाता है जिससे जाम जैसे हालात पैदा हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें