फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के आरोपियों पर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। करीब दो वर्ष पूर्व हुए अब्दुस्समद हत्याकांड के आरोपियों पर गवाहों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सांपला रोड निवासी अब्दुस्समद की दो वर्ष पूर्व उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। पुलिस जांच में जुटी तो मामला जमीन की रंजिश का निकला। इस मामले में अब्दुस्समद के पिता अमीर आलम ने मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी फूल मियां और हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद हुसैन को पुुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि फूलमियां सऊदी अरब भाग गया था। पुलिस के प्रयासों से फूलमियां वापस भारत आया। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर फूलमियां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जो बाद में जेल से जमानत पर रिहा हो गए थे। शनिवार को मृतक अब्दुस्समद के भाई शादाब ने कोतवाली में दी तहरीर में फूलमियां और हुसैन पर मुकदमे के गवाहों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें