फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में भैंस घुसने के विवाद में संघर्ष, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में भैंस घुसने के विवाद में संघर्ष, आठ घायल
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। गांव रसूलपुर में खेत में भैंस घुसने को लेकर हुए विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और सरिये चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि सोमवार को एक पक्ष की भैंस खुलकर दूसरे पक्ष के एक खेत में घुस गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और सरिये लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव होने की भी सूचना मिली है। इसी बीच, सूचना पुलिस को दी तो तुरंत ही पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लिया और स्थिति पर काबू पाया। एसआई अजय गौड़ ने बताया कि झगड़े में दोनों पक्षों के आठ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। कोतवाल ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि इसी गांव में दो दिन पहले भी दो पक्षों के लोगों के में हुए संघर्ष में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए थे। इसमें पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें