दो युवकों से मोबाइल झपटे
गंगोह। बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार रात पालिका कर्मचारी एवं मदरसा छात्र का मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे छात्र सरफराज और ताहिर बाजार से मदरसे की और जा रहे थे। हीरोज स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश ताहिर के हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। छात्रों ने शोर मचाया। लेकिन वह दूर जा चुके थे। बाद में संदेह के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।
उधर, नगरपालिका में कार्यरत मुकेश नामदेव शुक्रवार रात ही बाजार से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच घंटी बजने पर वह मोबाइल पर बात करने लगे। बाइक सवार बदमाश ही उसका मोबाइल भी झपटकर फरार हो गए। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि दो दिन पूर्व ही कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित मेटाडोर स्टैंड पर चोरों ने एक दुकान से एक लाख से ज्यादा के मोबाइल चोरी कर लिए थे। पुलिस अब तक उक्त वारदात का भी खुलासा नहीं कर सकी है।