फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों ने बरसाई वन गुर्जरों के मवेशियों पर गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारियों ने बरसाई वन गुर्जरों के मवेशियों पर गोलियां
विज्ञापन


बेहट। शिवालिक वन प्रभाग की बांसवाड़ा बीट में शिकारियों ने शिकार समझकर वन गुज्जरों के मवेशियों पर गोली बरसा दी। गोली लगने जंगल में घास चर रही एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। पीड़ित ने थाना मिर्जापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर वन क्षेत्र अधिकारी ने घटना से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि जंगली जानवर का शिकार नहीं हुआ है, इसमें कार्रवाई पुलिस करेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग रेंज पूरी तरह तस्करों और शिकारियों के गिरफ्त में है। ऐसे में वन कर्मियों पर भी सवाल खड़ा होने लाजिमी है। 12 अप्रैल की रात्रि में बांसवाड़ा खोल में शिकारियों का आतंक रहा, जिसके चलते शिकार समझ उन्होंने गोली दागी जिससे एक भैंस की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस घायल हो गई। सुबह तक जब मवेशी वापस ठिकाने पर नहीं आए तो पीड़ित वन गुज्जर बाबू पुत्र आलम उन्हें ढूंढने जंगल में निकले। अपने ठिकाने से 2 किलोमीटर ऊपर उन्हें भैंस मृत अवस्था में मिली। पीड़ित ने बताया कि उसके शरीर पर गोली लगी थी, जबकि दूसरी भैंस की टांग में गोली लगी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि भैंस की कीमत करीब पचास हजार रुपये है, जबकि दूसरी की कीमत लगभग पैंतीस हजार बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें