फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुद्धोवाला जेल में कैदी ने डॉक्टर से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुद्धोवाला जेल में कैदी ने डॉक्टर से की मारपीट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सुद्धोवाला जिला कारागार में वार्ड में घुसने से रोकने पर भड़के कैदी ने डॉक्टर से मारपीट कर दी। विरोध करने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। डॉक्टर की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिला कारागार में तैनात डॉ. मोहम्मद शाह हसन ने प्रेमनगर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को जेल के वार्ड में कैदियों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कैदी अरविंद राणा वार्ड में घुस गया और उन्हें स्वास्थ्य जांच करने से रोकने लगा। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। अन्य कैदियों और जेल कर्मियों ने बीच-बचाव कर उनको बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि डॉ. हसन की तहरीर के आधार पर कैदी के खिलाफ गाली-गलौज करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें