फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दूध कारोबारी के बंद मकान में किया लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली के मोहल्ला नूरबस्ती के पास गैस गोदाम कालोनी निवासी दूध व्यवसायी घर का ताला लगाकर शादी में देवबंद चला गया। चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर में रखा लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। लौटने पर चोरी की घटना का पता चल सका।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की गैस गोदाम कालोनी निवासी रहमतुल्ला दूध का कारोबार करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह उसके बेटे की बारात देवबंद गई थी। घर का ताला लगाकर परिवार व रिश्तेदार सभी बारात में चले गए। चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर पूरे घर को खंगाल डाल। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ दिए और सोने, चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शाम को जब बारात लौटी तो घर के ताले टूटे देख हड़कंप मच गया। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। शादी वाले घर में चोरी होने होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस का मानना है कि चोरी किसी आसपास के व्यक्ति ने ही की है। इस मामले में अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें