फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने ही कराई थी व्यापारी भाइयों से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकर ने ही कराई थी व्यापारी भाइयों से लूट
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। तीन दिन पहले पानसर गांव के पास रोड होल्ड अप कर परचून व्यापारियों से 72 हजार रुपये, बाइक एवं मोबाइल फोन लूट की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों सहित घटना की साजिश रचने वाले व्यापारियों के नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई बाइक, एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा और एक छुरी बरामद की है।
कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस में सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि कोतवाली बेहट पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की रात गैस एजेंसी गोदाम के पास मोड़ पर लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़े तीन बदमाशों में से दो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा भाग निकला। पकड़े गए बदमाश वसीम पुत्र नसीर निवासी गांव पानसर व बिल्ला पुत्र लियाकत निवासी जुल्मगढ़ (विश्वास नगर) थाना देहात कोतवाली के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा और छुरी मिली है। पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी गालिब पुत्र यूसुफ निवासी गांव पानसर के साथ मिलकर 15 जनवरी की रात भोजेवाला गांव निवासी परचून व्यापारी रिजवान और उसके भाई अताउर्रहमान से 72 हजार रुपये, दो मोबाइल एवं बाइक लूटी थी। इस लूट में व्यापारियों का नौकर पानसर गांव निवासी जुल्फान पुत्र जहूर शामिल था। जब वह उत्तराखंड के हर्बटपुर पैठ बाजार से पिअकप गाड़ी में लौट रहे थे, तो जुल्फान उन्हें बार-बार व्यापारियों की लोकेशन दे रहा था। जुल्फान को छोड़ने के बाद जब वह वापस भोजेवाला लौट रहे थे, तो जुल्फान ने मिस कॉल कर उन्हें व्यापारियों के लौटने का इशारा किया था। इसके बाद जुल्फान को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया कि लूटे गए 72 हजार रुपये और दोनों मोबाइल फरार गालिब के पास है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें