फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर मजदूर के खाते से निकाले 44 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सोफिया मार्केट स्थित एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे एक मजदूर का धोखे से एटीएम बदलकर एक व्यक्ति ने चार बार में 44 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस पर एक से दूसरे थाने का चक्कर लगवाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गागलहेड़ी के गांव तिवाया निवासी उमेश धीमान 11 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र सोफिया मार्केट में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचा। उमेश ने बताया कि उसने एटीएम से एक हजार रुपये निकाल लिए। उस समय एटीएम पर अन्य कई युवक खड़े हुए थे, आरोप है कि इसी दौरान उसके पीछे खड़े एक युवक ने जल्दबाजी दिखाते हुए उसका एटीएम बदल दिया। उमेश जैसे ही अपने घर पहुंचा। उसी समय उसके मोबाइल पर अलग-अलग करके 24 हजार रुपये निकाले जाने के मेंसेज आए। जिन्हें वह नहीं देख पाया। फिर अगले दिन फिर से दो बार में 20 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। जब उसने मेसेज देखा तो होश उड़ गए। वह तुरंत एटीएम पर पहुंचा। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उमेश ने अपने पास का एटीएम कार्ड चेक किया तो पता चला कि एटीएम कार्ड बदला हुआ था, उसके पास जो एटीएम है वह किसी फैजान नाम के व्यक्ति का है।
उमेश के आरोप है कि पहले वह घंटाघर चौकी पर पहुंचा और मामले की पूरी जानकारी दी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामला सदर कोतवाली का बताते हुए उमेश को सदर कोतवाली जाने के लिए कह दिया। जिस पर वह सदर बाजार कोतवाली पहुंचा। जहां से पुलिस कर्मियों ने मामला नगर कोतवाली का बताकर भगा दिया। दिन भर एक से दूसरे थाना के चक्कर लगाकर परेशान होकर आखिरकार वह अपने घर लौट गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उमेश अपने ग्राम प्रधान सतबीर यादव के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की जांच कराकर आरोपी को पकड़ने और उसके रुपये वापस कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें