फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाई नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मशीन हैंग होने की बात कहते हुए दो युवकों ने एक किशोर को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से हजारों की नगदी उड़ा ली। किशोर के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सौराना निवासी 15 वर्षीय अभय पुत्र यशपाल सोमवार को सरसावा स्थित पीएनबी की शाखा में लगे एटीएम मशीन से रुपये निकालने गया था। अभय ने बताया कि वह जब एटीएम से रुपये निकाल रहा था तो उसके पीछे दो युवक खड़े थे। उसने मशीन में कार्ड लगाया, लेकिन रुपये नहीं निकले। दोनों युवकों ने उसे एटीएम मशीन हैंग होने की बात कहते हुए मदद करने के लिए कहा। युवकों ने अभय से उसका एटीएम कार्ड लेकर मशीन में लगाया और कोड पूछकर दो हजार रुपये निकालकर उसके हाथ में थमा दिया। इसी दौरान युवकों ने अभय का एटीएम कार्ड बदल लिया और कुछ देर बाद कस्बे में ही लगे शिवालिक बैंक के एटीएम से दस हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद युवकों ने बेहट में एसबीआई के एटीएम से एक बार दस हजार और दूसरी बार तीन हजार रुपये निकाले। अभय के परिजनों ने थाना सरसावा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें