फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी करने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। सरकारी राशन को बाजार में बेचने वाले राशन डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव मनोहरपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के डीलर द्वारा गरीबों को राशन नहीं देकर बाजार में बेचने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से की थी। एसडीएम ने पूरे प्रकरण की जांच पूर्ति विभाग को सौंपी थी। पूर्ति निरीक्षक सदर नेहा गुप्ता ने गांव पहुंचकर राशन वितरण में हो रही गड़बड़ी की जांच की थी। ग्रामीणों की शिकायत सही पाये जाने पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 27 सितंबर 2017 को राशन डीलर सपारा तथा दुकान में राशन वितरण करने वाले नाजिम पुत्र अल्लादिया के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की थी। पूर्ति निरीक्षक की जांच के दौरान दुकान से 120 कट्टे गेहूं तथा 83 कट्टे चावल मिले थे, जिनका पूरा हिसाब नहीं रखा गया था। इस मामले में वांछित चल रहे नाजिम को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें