फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर से लोगों में रोष
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर के सरबजीत नगर स्थित रविदास मंदिर में मंगलवार देर शाम संत रविदास की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त पाए जाने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और प्रतिमा को सही कराया। पुलिस का कहना है कि मंदिर के रोशनदान से एक बिल्ली अंदर घुुस गई थी। जिससे प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस रोशनदान को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने का पता चलते ही रात करीब 8 बजे क्षेत्रवासी एकत्र होकर रोष जताने लगे। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया और प्रतिमा को सही कराया। इस घटना के बाद अंबाला रोड पर पीएसी और आरएएफ को तैैनात कर दिया गया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर के पिछले हिस्से में एक रोशनदान है। जिससे एक बिल्ली अंदर घुसकर प्रसाद खाने लगी और प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। अब प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है और रोशनदान को भी बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें