फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोप में पांच लोगों को दस-दस साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोप में पांच लोगों को दस-दस साल का कारावास
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट के ग्राम नूनाबड़ी में छह वर्ष पूर्व गोलियां बरसाकर एवं धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने पांच लोगों को दस-दस साल कारावास एवं जुर्माना की सजा सुनाई है।
एडीजीसी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्राम नूनाबड़ी निवासी सलीम की निर्माणाधीन दीवार को 10 अप्रैल 2011 की आधी रात को कुछ लोगों ने तोड़ना शुरू कर दिया। जब सलीम के पिता शब्बीर ने विरोध किया तो गांव के ही याकूब, तौकीर, तसलीम, नन्हा और लुकमान ने शब्बीर पर जान से मारने की नीयत से तमंचों से फायर कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। यह मामला अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश चंद भारती के न्यायालय में चल रहा है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने पांचों आरोपी भाइयों को 10-10 साल की सजा सुना दी और 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन


मारपीट का आरोप
सहारनपुर। कबीर चौरा आश्रम निवासी रंजू देवी का कहना है कि वह कबीर चौरा आश्रम के बने कमरे में काफी दिनों से अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ रह रही है। कुछ दिनों से आश्रम में कई व्यक्ति आने लगे और उससे आश्रम खाली करने केलिए कहने लगे। उसने मना कर दिया तो 5 जून को रात लगभग 8 बजे कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और छेड़छाड़ की। उसे बचाने के लिए उसके बच्चे आए तो उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आए लोगों ने किसी प्रकार उनकी जान बचाई। इस मामले में रंजू ने थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है।

कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। डाक्टर अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन ने के प्रदेश अध्यक्ष अनुज भारती ने कहा है कि जिले में धारा 144 लागू है। लेकिन महाराज सिंह कॉलेज के नव निर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों ने आरक्षण खत्म करने की मासंग को लेकर नारे लगाए और आरक्षण का पुतला फूंका। उस समय कॉलेज में परीक्षा भी चल रही थी। लेकिन न तो कॉलेज प्रशासन ने और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। उन्हें रोका भी नहीं गया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


धारा 144 के उल्लंघन का आरोप
सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को दिए ज्ञापन में कहा है कि एक ओर तो शहर में धारा 144 लागू है, दूसरी ओर इस धारा का खुला उल्लंघन हो रहा है। पुतला फूंका जा रहा है, प्रदर्शन किया जा रहा है। एक ओर तो आश्वासन दिया जा रहा है कि निर्दोषों पर कोई कार्रवाई नहीं होगीद्व जबकि निर्दोषों को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने निर्दोषों को गिरफ्तार न करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष साधुराम, रणधीर सिंह, कस्तूरी गौतम, सुलेख चंद, सुभाष गौतम, इसम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें