फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दूधली बवाल के तीन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दूधली बवाल : तीन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

सहारनपुर। सड़क दूधली में हुए बवाल के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। इससे पूर्व भी कोर्ट ने सांसद के भाई समेत छह लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
सड़क दूधली में 20 अप्रैल को बाबा साहब डाक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने के विरोध में जमकर बवाल हुआ। दोनों ओर से जमकर पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ हुई। एसएसपी के आवास पर भी घंटों तक हंगामा और तोड़फोड़ होती रही। इस मामले में 6 एफआईआर दर्ज कराई गईं और 44 लोगों को नामजद करते हुए लगभग 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इस मामले में पुलिस ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 25 नामजद लोगों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस मामले में कोर्ट ने मंगलवार को सड़क दूधली के तीन लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इनमें अजहर, सलमान और नईम शामिल हैं। इससे पूर्व कोर्ट ने सांसद राघव लखनपाल के भाई राहुल लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, राहुल झाम, जितेंद्र सचदेवा, सुमित जसूजा और अशोक भारती के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। अभी तक पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। सांसद राघव लखनपाल शर्मा एवं विधायक कुंवर बृजेश भी आरोपी हैं। उनकी भी जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें