फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी का कोई बैंक अकाउंट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कल तक भीम आर्मी के कई अकाउंट और उनमें लाखों रुपये का दावा करने वाले पुलिस अधिकारी अब भीम आर्मी के पलटवार के बाद बैकफुट पर आते नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने कहा है कि भीम आर्मी का कोई बैंक खाता नहीं है। पदाधिकारियों के ही निजी खाते हैं।
विज्ञापन

लगभग बीस दिन पूर्व पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि पुलिस को भीम आर्मी के कई बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है, जिसमें लाखों रुपये का बैलेंस है। यह भी जांच की जा रही है कि इतना फंड भीम आर्मी को कौन दे रहा है, लेकिन भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने चुनौती दी तो पुलिस अधिकारी बैकफुट पर आ गए। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने बैंक खाता संख्या और जमा धनराशि के बारे में पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा तो अधिकारी उसका कोई जवाब नहीं दे सके। अब पुलिस अधिकारी भीम आर्मी के नाम से कोई बैंक खाता होने से इंकार कर रहे हैं।
एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि भीम आर्मी का कोई अकाउंट नहीं है। लेकिन उन्हें पता चला है कि निजी खातों में भारी भरकम धनराशि जमा कराई जा रही है। जिसकी जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि भीम आर्मी के नाम से कौन-कौन अपने निजी खातों में पैसा मंगवा रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए चंदा मांगने का मामला दर्ज
सहारनपुर। शब्बीरपुर गांव में हुए बवाल की आड़ में भ्रामक एवं फर्जी पोस्ट डालकर लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए शब्बीरपुर बवाल के पीड़ितों के नाम पर चंदा एकत्रित किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। यह आरोप हरियाणा के सतपाल तंवर पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि सतपाल तंवर ने मनोज रानी के नाम के बैंक खाते में सहायता राशि जमा करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर बैंक अकाउंट नंबर भी जारी किया गया है। लोगों से शब्बीरपुर के लोगों की दयनीय स्थिति बताकर चंदा मांगा जा रहा है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि सतपाल तंवर के खिलाफ धारा 505 (1 सी), 505 की उपधारा (2), 420, 120बी तथा आइटी एक्ट की धारा 66 एफ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ और ऐसे मामले पाए गए हैं जिनमें शब्बीरपुर के नाम से धन एकत्रित करने की लोगों से शब्बीरपुर के लोगों की दयनीय स्थिति दिखाकर चंदा मांगा जा रहा है। इनमें से एक दिल्ली का और एक सहारनपुर का भी खाता है।
सोशल मीडिया के पांच संवेदनशील पेज डिलीट किए
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर नेटबंदी के बावजूद जारी की गई भड़काऊ पोस्ट को लेकर पुलिस की आईटी विभाग की टीम का गठन किया गया है। जो सोशल मीडिया के संदिग्ध अकाउंट पर नजर रख रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कोर्ट की अनुमति के बाद सोशल मीडिया के पांच संवेदनशील पेज डिलीट करा दिए गए हैं और कुछ ब्लॉक किए गए हैं। एक-एक खाते से 5-5 हजार से अधिक लोग जुड़े हुए थे, इन पर भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट जारी किए जा रहे थे। अब 10 लोगों की टीम सोशल मीडिया के अकाउंट पर नजर रख रही है। संवेदनशील और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले, फारवर्ड करने वाले यहां तक कि लाइक एवं अपने कमेंट करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। व्हाट्स एप पर कोई पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के अलावा एडमिन को भी दोषी मानकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपनी बात से पलटे पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें