फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेला पिता करना चाहता है विधवा बेटी से निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सौतेला पिता ही विधवा बेटी पर निकाह करने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर वह उसके भाई और छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वह सौतेले पिता की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे झूठा बताकर वापस भेज दिया। मजबूर होकर उसे मीडिया के सामने आना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला मंगलवार को मीडिया के सामने आई। उसने आपबीती सुनाते हुए अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि पति की मौत के बाद वह मायके में आकर रहने लगी और मेहनत मजदूरी करके अपनी बूढ़ी मां और भाई बहन का पालन पोषण कर रही है। पिता की मौत के बाद मां ने एक व्यक्ति सेे निकाह कर लिया। महिला का आरोप है कि सौतेला पिता उस पर बुरी नजर रखता है जिसके चलते वह कई बार उसके साथ अकेले में अश्लील हरकतें करने का प्रयास कर चुका है। महिला के मुताबिक बीते दिनों सौतेले पिता के बेटे की शादी थी। जिसमें वह भी शामिल होने के लिए गई थी। आरोप है कि शादी का काम निपटने के बाद वह चाय बनाने पिता की कमरे में गई तो पिता ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहा कि तू मेरी सगी बेटी नहीं है। मुझसे निकाह कर ले। इस बारे में उसने मौलवियों से भी पूछा है उन्होंने भी इस निकाह को जायज बताया है। इंकार करने पर उसका मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद वह अपनी मां के घर वापस आ गई। आरोप है कि वह उसे लगातार परेशान कर रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व वह घर आया तथा उस पर फिर से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। साथ ही ऐसा न करने पर उसने मां, भाई और छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गई तो पुलिस ने उसे झूठा बताते हुए वहां से वापस भेज दिया। उसने मीडिया के जरिए उच्चाधिकारियों से सौतेले पिता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
कोई शिकायत लेकर नहीं पहुंचा
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप गलत है। इस मामले में उनके पास कोई भी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। कोई तहरीर लेकर पहुंचता है तो जांच कराकर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक सिरोही, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें