मकान पर कब्जा करने का आरोप
सहारनपुर। मोहल्ला छीपियान खालापार निवासी जैतून बेगम ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसके मकान के कुछ हिस्से पर कब्जा कर रखा है और शेष पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
जैतून बेगम ने आरोप लगाया है कि उसके दो बेटे मजदूरी करने के लिए बाहर रहते हैं। वह अकेली बूढ़ी बीमार घर में अकेली रहती है। उसका मकान लगभग सौ वर्ष पुराना है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने जबरन उसके मकान के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया है और पूरे मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। 28 अगस्त को सुबह आरोपी अपने साथ कई लोगों को लेकर पहुंचा। उसके मकान को तोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की। धमकी दी कि कोई भी उनके पक्ष में बोलेगा तो उसके साथ भी मारपीट की जाएगी। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई। लेकिन आरोपियों ने पंचायत की भी नहीं मानी और फिर से मकान तोड़ना शुरू कर दिया। उसके बेटों ने रोकने का प्रयास किया तो उनके ऊपर तमंचे तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की पत्नी ने लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।