फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक और उसके परिवार पर लगाया मां-बेटे की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक और उसके परिवार पर
विज्ञापन

लगाया डबल मर्डर का आरोप

सहारनपुर। दो सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से हुई मां और बेटे की मौत के मामले में मृतका के जेठ ने एक चिकित्सक एवं उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
ग्राम तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी भोपाल सिंह का कहना है कि 11 जुलाई को उसके भाई की पत्नी सुषमा उर्फ रेखा तथा उसके भतीजे रितिक की जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। उसका आरोप है कि क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक के साथ सुषमा और उसके पुत्र रितिक एवं गौरव शांतिनगर में रह रहे थे। चिकित्सक की पत्नी और उसके दो लड़कों ने कई बार सुषमा तथा उसके बेटे रितिक को मारने की धमकी दी थी। इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 11 जुलाई को चिकित्सक और उसके परिवार ने सुषमा तथा उसके बेटे रितिक को जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें