सहारनपुर। मोहल्ला नवाबगंज निवासी अधिवक्ता पारितोष शर्मा रविवार की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवाबगंज निवासी अधिवक्ता पारितोष शर्मा रविवार शाम को सिविल डिफेंस की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। लेकिन रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों से पूछा गया तो पता चला कि पारितोष बैठक में पहुंचे ही नहीं। पारितोष शर्मा नवाबगंज क्षेत्र के वार्डन हैं। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार को पूरे दिन पारितोष शर्मा की तलाश की गई। परिजनों का कहना है कि उनका मोबाइल भी बंद है।