फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़ा मिट्टी का अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसडीएम सदर ने मंगलवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शकलापुरी में मिट्टी का अवैध खनन होता पकड़ा। उन्होंने चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया। साथ ही खनन कर्ताओं के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर और शकलापुरी क्षेत्र में करीब दस साल से मिट्टी का खनन जारी है। एनजीटी द्वारा रोक के बावजूद मिट्टी के खनन पर रोक नहीं लग सकी है। दिनभर मिट्टी से लदी ट्रॉलियों के चलने से क्षेत्र की सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं। इसके अलावा ट्रॉलियों के चलने से धूल के गुबार उठते हैं, जिसकी वजह से सड़क किनारे बसे लोगों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से लोग मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत करते रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर संगीता ने मंगलवार को शकलापुरी में छापा मारकर मिट्टी का अवैध खनन होता पकड़ा। उन्होंने चार ट्रैक्टर ट्रॉलियाें को जब्त किया। बताया कि खनन करने वालों के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें