फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली रोड से चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों के पास से एक तमंचा, तीन चाकू भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस दिल्ली रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर जा रहे चार युवकों को रोक कर पूछताछ की तथा उनसे मोटरसाइकिलों के कागज मांगे, तो आरोपी कागज नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की बताईं। साथ ही उन्होंने चार अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में बताया। पुलिस ने रेलवे कालोनी स्थित गोविंद नगर में एक अहाते से चार अन्य मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। पकड़े गए चारों आरोपियों में दिलशाद निवासी ग्राम जमालपुर, मोहतसीम, मुरसलीम तथा एसपी सिटी ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी मिल चुकी है। जिनमें एक मोटरसाइकिल गागलहेड़ी से चोरी की गई, जबकि दूसरी सदर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले रेकी करते थे फिर मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे। आरोपी मात्र चार-पांच हजार में ही चोरी की मोटरसाइकिलों को बेच देते थे। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
तमंचों के साथ दो गिरफ्तार
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने खलासी लाइन से तमंचे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी हरियाणा से गोहत्या के मामले में वांछित चल रहा था।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस जीआरपी सीओ कार्यालय के निकट चेकिंग कर रही थी। वहां घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में इश्तिखार तथा मोमीन निवासी बेगीनाजर, गंगोह हैं। पुलिस ने तलाशी ली तो इश्तिखार के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। जबकि मोमीन के पास से चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि इश्तिखार एवं मोबीन कई अपराधों में वांछित चल रहे थे। इश्तिखार कुंजपुरा हरियाणा के मुकदमे हैं। इसे एक साल की सजा एवं एक लाख रुपये का जुर्माना हो चुका है। जबकि मोबीन गोहत्या के मामले में सोनीपत से वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें