फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतरते समय युवक ट्रेन से कटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टपरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करते समय युवक का पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर बाजार कोतवाली के दिल्ली रोड स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी विजय (40) पुत्र जय भगवान अपने साथियों के साथ सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला था। जब ट्रेन टपरी स्टेशन पर पहुंची तो विजय ने ट्रेन के रुकने से पहले ही चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक घंटे बाद उपचार के दौरान विजय की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें