फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दो महिला सहित नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव शाहपुर रोड में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष के साथ पथराव और फायरिंग हो गई। पथराव पुलिस की मौजूदगी में भी हुआ। इसमें दो महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। एक महिला सहित तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने 38 लोगों को नामजद करते हुए 58 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मौके से गिरफ्तार किए गए 18 लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर रोड में कुछ दिन पूर्व एक युवक, मोहल्ले की ही युवती को लेकर चला गया था। इस पर दोनों पक्षों मेें रंजिश बनी हुई है। ईद के मौके पर लड़का अपनी पत्नी के साथ घर आया हुआ था। बुधवार देर शाम इसी पुरानी रंजिश में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इसी बीच पथराव के साथ फायरिंग शुरू हो गई। जिस पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही डॉयल-100 सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसके बाद कोतवाल जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्ष आमने सामने डटे रहे और पथराव होता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और दोनों पक्षों के 18 से ज्यादा लोगों को धर दबोचा। पथराव में दो महिलाओं मूदी व बिलकिश सहित दोनों पक्षों के शहजाद, आरिफ, गुलफाम, फारुक, खालिद, गुलजार, अरशद घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रुप से घायल मूदी, गुलफाम व गुलजार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 38 लोगों को नामजद करते हुए 58 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसमें गिरफ्तार किए गए आरिफ, मुस्तकीम, फुरकान, शहजाद, गुलफाम, अरशद, गुलजार, फारुक, आस मोहम्मद, जावेद, इस्साक, दानिश, समय दीन, कामिल, मोहसिन, खालिद, अफजाल, दिलशाद का चालान किया गया। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें