गेट उखाड़कर दुकान से हजारों का कपड़ा सहित अन्य सामान चोरी
सहारनपुर। चोरों ने रात में शुगर मिल क्षेत्र स्थित दुकान का दरवाजा तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर गेट भी चोरी कर अपने साथ ले गए। सुबह चोरी का पता चला।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के शुगर मिल स्थित मार्केट में सोनू चौधरी की बालाजी स्पोर्ट्स एंड गारमेंट की दुकान है। सोनू के अनुसार शनिवार की रात को वह अपनी दुकान बंद करके गया था। रात में चोरों ने उसकी दुकान का दरवाजा ही उखाड़ लिया और दुकान के अंदर रखी जींस, टीशर्ट, शर्ट, जूते तथा 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सोनू का कहना है कि चोर दरवाजा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। इस मामले में सोनू ने पुलिस को सूचना दी है।
सीट हटाकर कार में भर ली शराब, पकड़ी
सहारनपुर। कार में सीट हटाकर शराब भर ली और तस्करी कर सहारनपुर लाया जा रहा था। मौके पर रोक कर तलाशी ली तो चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने 35 पेटी शराब बरामद कर ली। हरियाणा से शराब भरकर सहारनपुर लाने की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस ने चिलकाना रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। चिलकाना रोड से आ रही एक कार को रोक लिया। कार रुकते ही पुलिस ने गाड़ी खुलवाकर चालक से चेकिंग कराने के लिए कहा। आरोप है कि चालक ने गाड़ी से उतरकर गाड़ी को खोल दिया। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी और चालक मौकभा देखकर फरार हो गया। पुलिस ने कार से 35 पेटी शराब की बरामद कीं हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कार की सीट हटाकर उसकी जगह शराब की पेटियां भर रखीं थीं।