फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप पर युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली के नवादा रोड स्थित अभिषेक नगर निवासी एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

नवादा रोड स्थित अभिषेक नगर निवासी दीपक कुमार (20) पुत्र सूरज पाल यादव दोपहर को अपने घर में अकेला था। उस समय घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। दोपहर बाद जब परिजन घर में पहुंचे तो दीपक फांसी के फंदे पर झूल रहा था। फंसी पर दीपक को लटके देख घर में कोहराम मच गया। लोगों ने उसे रस्सी खोलकर नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दीपक की मां शांति देवी, भाई प्रदीप ने आरोप लगाया कि दीपक पर पड़ोस की एक लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिससे दीपक काफी आहत हो गया था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते दीपक ने दोपहर के समय घर में फांसी लगाकर तब जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। सदर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें