फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चैक् पोस्ट के पास दुकान में नकब लगा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित संजय चौक पुलिस चेक पोस्ट के नजदीक चोरों द्वारा एक मोबाइल शॉप में नकब लगाकर दुकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर स्थित संजय चौक पुलिस चेक पोस्ट के नजदीक हितेश पुत्र किशन कुमार की मोबाइल की दुकान है। व्यापारी किशन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात चोरों द्वारा उसकी दुकान में छत के रास्ते नकब लगाकर एक लैपटॉप, रिपेयरिंग के तकरीबन 20 मोबाइल, चार्जर आदि कीमती सामान चोरी कर लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और व्यापारी को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। यहां बता दें कि पूर्व में भी कई बार चोरों द्वारा मोबाइल की दुकानों को निशाना बनाया जा चुका है। जिसके चलते विशेषकर मोबाइल व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें