फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े बैंडबाजों के दो गुट, चाकू चले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा में कार्यालय के सामने बैंड रेहड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें चाकू चले। जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ओर के लोगों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित मोहल्ला पठानपुरा में इकराम का पंजाब बैंड है। उसी के सामने वहीं के शाहनजर ने कार्यालय खोल रखा है। कार्यालय के सामने रेहड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा था। सोमवार की रात दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर चाकू चले। जिसमें शाहनजर, इकराम, अरशद, रिजवान घायल हो गए। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों के इकराम निवासी मोहल्ला पठानपुरा व एवं शाहनजर निवासी पठानपुरा का शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें